HomeNationalविशेष : इस साल लगने जा रहे हैं चार ग्रहण, संवत्सर का...

विशेष : इस साल लगने जा रहे हैं चार ग्रहण, संवत्सर का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को

ADVERTISEMENTS

वर्तमान साल यानी वर्ष 2021 में कुल 04 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें दो सूर्य व दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण जिसे खग्रास चंद्रग्रहण कहा जाता है वैशाख पूर्णिमा पर 26 मई, 2021, बुधवार को लगेगा।

वर्तमान संवत्सर का यह पहला ग्रहण होगा, जिसे देखा जाना शायद सम्भव न हो, क्योंकि भारत में जब यह लगेगा तब ​दोपहर का वक्त रहेगा।

यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से प्रारम्भ होगा और सांयकाल 7 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को होगा, दूसरा 04 दिसंबर को लगेगा। 26 मई, बुधवार को पहले चंद्र ग्रहण के बाद दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा।

खास बात यह है कि यह उपछाया ग्रहण होगा। जिस कारण इस ग्रहण का किसी भी तरह का धार्मिक निषेध नही है। यानी इसमें सूतक नही है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्य चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लगता है और मंदिरों के कपाट बंद हो जाते है। मगर उपछाया ग्रहण में किसी प्रकार के धार्मिक कामों पर रोक नहीं होती।

इसलिए इस सूतक काल नहीं माना जाता है। इस दिन मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। आप सामान्य रूप से पूजा पाठ कर सकते हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूल गई मां—बेटी, मौत, मौके से मिला बिटिया का सुसाइड नोट, लिखा था ‘आई लव यू पापा’

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP

Big Breaking : इंसान में पाया गया छिपकली व गिरगिट वाला येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद नई बला, देश में पहला मामला

Breaking: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त बार्ज में बागेश्वर जिले के दो युवक, एक का शव मिला और दूसरा लापता, अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक

Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार

Uttarakhand : प्रदेश में 01 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू , दुकानों की खुलने की अवधि बढ़ी, पढ़िये आदेश में क्या है नया….

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments