सुयालबाड़ी। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी के चिकित्सक डॉ. कमल किशोर ने ग्राम काकड़ीघाट के ग्राम मनरसा में जाकर बाहर से आये 15 संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की। साथ ही उनके सैम्पल जांंच के लिए हल्द्वानी भेजे। उन्होंने सभी को मास्क पहनने और एक—दूसरे से दूरी बनाये रखने को कहा। डॉ. कमल किशोर ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सजगता बरतें। यदि बाहर से कोई भी व्यक्ति गांव में आता है तो तुरंत इसकी सूचना चिकित्सालय में दें। कोरोना का अभी तक कोई इलाज नही मिल पाया है, लेकिन आवश्यक सावधानियां बरत कर ही इससे बचा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके से एक कोरोना पॉजिटिव भी मिला है, जिस कारण यहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।