HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : गांव में पहुंचा हिरण, कुत्तों ने कर दिया घायल, विभाग...

लालकुआं : गांव में पहुंचा हिरण, कुत्तों ने कर दिया घायल, विभाग टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

लालकुआं समाचार | यहां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत दीना के परमा गांव में मंगलवार सांय 5 बजे के आसपास गौला रेंज के जंगल से एक हिरण भटक कर गांव में पहुंच गया। गांव पहुंचे हिरण पर कुछ कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर ग्रामीणों के अनुसार शाम के समय लोग अपने अपने खेतो में अपने दैनिक कार्यों में लगे थे, उसी समय अचानक जोर-जोर से कुत्तों की भोंकने की आवाज आने पर ग्रामीण ने देखा कि कुछ कुत्तें हिरण को भोंकते हुए हमला कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाया और हिरण को अपने साथ लाकर पानी पिलाया जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। वहीं सूचना के उपरांत पशु चिकत्सक के साथ मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरण का प्राथमिक उपचार कर उसका रेस्क्यू करते हुए उसे पुनः सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

बताते चले कि वन्य जीवों के निरंतर इस तरह आबादी में आने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाऐं हैं पहले हाथियों फिर तेंदुओं के साथ-साथ अब हिरण भी भोजन पानी के अभाव में गांव की ओर रुख करने लगे हैं। लोगों का मानना है जंगल में भोजन पानी के अभाव के चलते वन्य जीवों को ग्रामीण क्षेत्रों में आने को मजबूर होना पड़ रहा है जो उनके लिए घातक सिद्ध हो रहा है किंतु महकमा इस तरफ से बेहद लापरवाह दिखाई दे रहा है। जो एक चिंता का विषय है।

उत्तराखंड (दर्दनाक हादसा): कार हादसे में चार लोग जिंदा जले, अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभीClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments