HomeUttarakhandAlmoraबड़ी खबर : अल्मोडा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना पर अज्ञात...

बड़ी खबर : अल्मोडा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। अल्मोडा जिले के सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना पर गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि विधायक जीना पर देघाट के पास उनकी गाड़ी पर पथराव कर हमला किया गया। महेश जीना के साथ उनके पुत्र करन जीना और पार्टी के कुछ लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विधायक जीना रामलीला समारोह से वापस लौट रहे थे। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चार हमलावर फरार हो गए। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

बता दें कि महेश जीना अपने पुत्र करन जीना के साथ देघाट क्षेत्र में रामलीला मंचन देखकर लौट रहे थे। देघाट से कुछ ही दूर भाकूड़ा के पास यूपी नंबर की एक गाड़ी उनके आगे जा रही थी। विधायक के चालक पास मांगने के लिए हार्न बजाया। लेकिन बहुत देर तक गाड़ी ने उसे पास नहीं दिया। बाद में उसके चालक ने विधायक की गाड़ी को ही बीच रास्ते में रोक लिया। गाड़ी से पांच युवक उतरे और उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। हंगामा देख स्थानीय लोग भी जुट गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। बाकी चार फरार हो गए। आरोपित नोएडा के बड़े व्यापारी बताये जा रहे हैं।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। मामला बढ़ता देख एसडीएम व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि राजस्व क्षेत्र का मामला है। घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Uttarakhand : एक क्लिक में पढ़े धामी कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, इन मुद्दों पर लगी मुहर…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments