HomeBreaking Newsब्रेकिंग हिमाचल : बद्दी की पनेशिया कंपनी बनाएगी रूस की कोरोना वैक्सीन...

ब्रेकिंग हिमाचल : बद्दी की पनेशिया कंपनी बनाएगी रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक, दिसंबर में होगा उत्पादन शुरू

बीबीएन । कोरोना की वैक्सीन का पलक पावड़े बिछा कर इंतजार कर रहे भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि रूस में बनने वाली कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक का भारत में ही निर्माण किया जाएगा। हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र की कंपनी पनेशिया से इस संबंध में करार हुआ है। सब कुछ ठीक ठाक चला तो दिसंबर महीने में कंपनी रूस के स्पूतनिक टीके का उत्पादन शुरू करेगी। खबर यह भी है कि सिरमौर जिले के पांवटा में स्थापित मैनकाइंड कंपनी के साथ भी दवा की मार्केटिंग को लेकर बातचीत चल रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूत्रों के अनुसार, पनेशिया से करार से पहले बद्दी की दो और कंपनियों डॉ. रेड्डी और हेट्रो से वैक्सीन तैयार करने के लिए रूस की ओर से बातचीत चल रही थी, लेकिन उत्तर भारत में वैक्सीन बनाने वाली पनेशिया ही एकमात्र कंपनी है। इसलिए रूस ने इसी कंपनी के साथ करार किया है। पनेशिया फार्मा कंपनी में रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्लांट तो नहीं है, इसलिए यह कंपनी दूसरों के लिए ही काम कर सकती है। रूस भारत की दवा कंपनी में इस वैक्सीन को तैयार कराना चाहता है, इसलिए बद्दी की कंपनी इसे तैयार करेगी।
वैक्सीन बनाने के लिए कंपनी को तकनीक ट्रांसफर हो चुकी है। कंपनी के प्लांट हेड राजेश चोपड़ा ने बताया कि वह इस संबंध में जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। यहां जो भी हो रहा है, उसके लिए सरकार या पीएम कार्यालय ही आधिकारिक जानकारी दे सकता है।

PNB ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का तरीका

उधर अतिरिक्त ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि बद्दी स्थित पनेशिया कंपनी वैक्सीन तैयार करेगी। पनेशिया उत्तर भारत की ऐसी कंपनी है जो वैक्सीन बनाती है। गौरतलब है कि हिमाचल के सोलन जिले में बड़ी फार्मा कंपनियां हैं। यहां पर एशिया की 30 फीसदी दवाओं का उत्पादन होता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments