रुद्रपुर ब्रेकिंग : मलसा गिरधपुर गोलीकांड का खुलासा, फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की दबिश

0

रुद्रपुर। ग्राम मलसा गिरधपुर में छह दिन पूर्व पिता-पुत्र के साथ मारपीट के बाद की हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद चल रहे सात आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया है। फरार चल आरोपियों की तलाश में दबिश जारी हैं।चार मई की रात ग्राम मलसा गिरधरपुर में हथियार से लैस दबंगों ने मदनलाल के घर में घुस कर उन पर और उनके बेटे गगन पर जानलेवा हमला कर दिया था और जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिए थे। हमलावरों ने परिवार के अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में मदनलाल और उनका बेटा घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मदनलाल के बेटे नितिन की तहरीर के बाद पुलिस ने गांव के ही सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार दोपहर को एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों में राजकुमार कक्कड़ उर्फ राजू पुत्र सोहन सिंह निवासी मलसा गिरधपुर, जाहिद अली पुत्र अली अहमद, सन्नी उर्फ संजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लालपुर को गदरपुर रोड तेल मील के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की विवेचना जारी है। टीम में कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई बीसी जोशी, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह, एसआई विपिन जोशी, एसआई सुधाकर जोशी, बगवाड़ा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी, कुलदीप मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS

इससे पहले ही कमारी खबर…

रुद्रपुर ब्रेकिंग : मलसा गोलीकांड में तीन गिरफ्तार, चार अभी भी फरार

रुद्रपुर। गदरपुर के मलसा गोली कांड में नामजद सात में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले मलसा गांव में मामूली से विवाद के बाद कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की थी और हवा में गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पूर्व विधायक तिलकराज बेहड़ के बीच में आने के बाद उन पर पुलिस ने लाक डाउन तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार बेहड़ का नजदीकी है। इसके बाद यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया था। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दवाब बन रहा था। इस मामले में पुलिस शाम तक और गिरफ्तारियां कर सकती है।

ADVERTISEMENTS