Breaking: घर का ताला तोड़ नगदी—जेवरात साफ, उधर शराब तस्कर गिरफ्तार

0
हल्द्वानी : बेटी से मिलने अमेरिका गई थीं रिटायर्ड सीएमएस, चोरों ने कर दिया घर पर हाथ साफ
सांकेतिक तस्वीर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

यहां रामपुर रोड स्थि​त एक आवास में चोरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नगदी व जेवरात साफ कर दिये। वहीं एक अलग मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सौंपी तहरीर में रामबाग कॉलोनी, रामपुर रोड निवासी ज्योति सिंह ने कहा है कि वह बीती 6 मई को बच्चों के साथ शहर से बाहर गई हुई थी। जब वह 9 मई को वापस लौटी तो घर के ताले टूटे देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। जब वह घर के अंदर गई तो अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। साथ ही अलमारी में रखी नगदी व जेवरात गायब थे। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। ज्योति ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

बताया कि चोर घर से 22 हजार की नगदी, सोने का गले का हार, मांग टीका, कान के बुन्दे सोने की अंगूठी, सोने की चैन, 2 सोने की चूड़ी, तीन हीरे की नाक की नथें, 14 नोज पिन, चांदी की तीन जोडी पायल, चांदी के बिच्छुये समेत अन्य सामान ले उड़े हैं। पुलिस ने तहरीर के आाार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली पुलिस ने बीती रात सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस बीच सनी कैंटीन के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 52 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर सुमित आर्य पुत्र स्व. हरीश आर्य निवासी वार्ड नंबर 13 राजपुरा पड़ाव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त शराब ठेकों से खरीद कर लाया है और उसे रात्रि में महंगे दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS