HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : फंगस लगी ब्रेड मिलने की शिकायत पर डीएम ने...

हल्द्वानी न्यूज : फंगस लगी ब्रेड मिलने की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, नहीं मिली बासी ब्रेड, रसोई में गंदगी मिली लगेगा जुर्माना

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कोरोना मरीजों द्वारा गुरूवार प्रातः फंगस लगी ब्रेड देने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विरेन्द्र बिष्ट को जांच करने हेतु एसटीएच भेजा। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा बिष्ट अपने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ एसटीएच पहुंचे जहां उन्होने मरीजों से वार्ता की व चिकित्सालय के किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किचन मे बनाये जा रहे भोजन व उपलब्ध ब्रेड की जांच व परीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान किचन में मि. पेपर ब्रांन्ड की बे्रड पाई गई जिसमें 3 अगस्त से पूर्व इस्तेमाल करने की तारीख लिखी हुई थी तथा किचन में फंगस लगी ब्रेड नहीं पाई गई। किचन संचालक देवकीनन्दन द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन ताजी ब्रेड लाई जाती हैं। अभिहित अधिकारी, खादय सुरक्षा अधिकारी द्वारा किचन की गहनता से निरीक्षण करने पर किचन में गंदगी पाई गई। जिस पर खाद्य अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 27 और धारा 56 के तहत अर्थदण्ड संस्तुति कर अपर जिलाधिकारी को भेजा गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments