HomeUttarakhandAlmoraपिकप में भरकर ले जा रहा था 07.20 लाख की 'गुलाब', पुलिस...

पिकप में भरकर ले जा रहा था 07.20 लाख की ‘गुलाब’, पुलिस ने धर दबोचा

CNE REPORTER, ALMORA

✒️ 150 पेटी अवैध देशी शराब के तस्कर गिरफ्तार

Almora News/पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक को 150 पेटी देशी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत कुल 07 लाख 20 हजार बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

अवैध शराब के साथ पिकप चालक गिरफ्तार : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में सायंकालीन चेकिंग की गई। इस दौरान बाड़ेछीना तिराहे पर पिकप संख्या UK07CB 6264 को रोककर चैक किया गया। इस दौरान चालक प्रमोद कुमार के कब्जे से 150 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया।

मामले में थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अभियुक्त शराब को अल्मोड़ा से तोली की ओर ले जा रहा था, जो चेकिंग के दौरान पकड़ मे आया। गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार उम्र 37 वर्ष पुत्र स्व. नारायण राम ग्राम चनौली पोस्ट बाड़ेछीना अल्मोड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना धौलछीना, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल दिनेश पपौला, धनी राम शामिल रहे।

अल्मोड़ा में शराब पीकर बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments