HomeUttarakhandAlmoraजैंती : सीएनई की खबर से जागा विभाग, गड्ढामुक्त सड़क का काम...

जैंती : सीएनई की खबर से जागा विभाग, गड्ढामुक्त सड़क का काम शुरू

सीएनई संवाददाता जैंती, 28 अगस्त
यहां सीएनई की खबर का असर दिखने लगा है। पिछले दिनों सीएनई न्यूज पोर्टल ने खबर के जरिये इस क्षेत्र की सड़कों की समस्या को बखूबी उजागर किया था। अंतर्गत इन दिनों सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य चल पड़ा है। कुछ दिनों से सड़क के गड्ढों को पाटा जा रहा है, ताकि सहूलियत हो। हालांकि सड़कों को पूरी तरह चौकस करने के लिए अभी बजट का इंतजार है।
जैंती-बांजधार मोटरमार्ग में इनदिनों सड़कों के गड्ढों को पाटने का काम तेजी से चल रहा है। डामरीकरण का कार्य चल रहा है। इस मोटरमार्ग पर असना जल स्रोत के पास सड़क एक जगह पूरी तरह धंस कर ध्वस्त हो चुकी थी। फिलहाल इसे हल्की मरम्मत कर वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि बजट की कमी है। इसलिए अभी केवल कामचलाउ कार्य ही किया जा रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही और यात्रा में दिक्कतें कम हों। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होते ही पक्का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments