HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : व्यापार मंडल के फैसले की खिलाफत में उतरे व्यापारी,...

बड़ी ख़बर : व्यापार मंडल के फैसले की खिलाफत में उतरे व्यापारी, बाजार 7 बजे तक खोले जाने की वकालत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

रानीखेत। यहां बाजार खुलने की समय सीमा को लेकर व्यापार मंडल और व्यापारियों के बीच मतभेद उभरने लगे हैं। आज जरूरी बाजार के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के शाम 4 बजे तक ही बाजार खोलने के फैसले पर एतराज जताते हुए उजजिलाधिकारी से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक बाजार खोले जाने की अनुमति देने की मांग की है।
जरूरी बाजार के व्यापारियों द्वारा उपजिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि 2 दिन पूर्व सीएम ने बाजार खोलने का समय सुबह 7 से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया था। जिसका व्यापारियों व जनता दोनों ने स्वागत किया। किंतु व्यापार मंडल ने बिना उन्हें विश्वास में लिए बाजार का समय शाम 4 बजे करने की घोषणा कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरी बाजार के समस्त व्यापार बाजार शाम 7 बजे तक खोलना चाहते हैं। व्यापार मंडल ने अपना फैसला सुनाने से पूर्व व्यापारियों को विश्वास में नही लेकर उनकी मानसिक प्रताड़ना की है। उन्होंने कहा कि जरूरी बाजार क्षेत्र में मोहल्ले की दुकानदारी होती है। यहां निम्न व मध्यम आय वर्ग के लोग रहते हैं। ग्राहक केवल सुबह या शाम को ही आता है। वहीं सदर बाजार में चलती हुई दुकानदारी होती है। जिसमें नगर के अलावा दूर—दराज के लोग आकर भी खरीददारी करते हैं। यही कारण है कि दुकान 4 बजे बंद करने से जरूरी बाजार के व्यापारियों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल रानीखेत ने बहुत जल्दबाजी में फैसला लिया है। अतएव प्रशासन सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दुकानें शाम 7 बजे तक खोले जाने की उन्हें अनुमति प्रदान करें। ज्ञापन में भुवन चंद्र पपनै, शकील अहमद, कमरान कुरैशी, भुवन सिंह मेहरा, रमन भट्ट, पूरन सिंह, नईम खान, गोकुल साह, नौमान खान आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments