HomeAccidentऋषिकेश : छोटा हाथी वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, बालिका की...

ऋषिकेश : छोटा हाथी वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, बालिका की मौत, चार घायल

ऋषिकेश। थाना रायवाला क्षेत्र में सोमवार को एक डीसीएम कैंटर वाहन ने सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक सात वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दुर्घटना में एक बालिका की मौत

थाना रायवाला को हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली कि मोतीचूर रायवाला फ्लाईओवर के समीप एक दुर्घटना में एक बालिका की मौत हो गई है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डीसीएम कैंटर की टक्कर से छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार एक बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हरिद्वार चिकित्सालय भिजवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को थाने भिजवाया गया।

बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दुर्घटना में गोगो (सात वर्ष) पुत्री नरेश निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर, हरिद्वार की मृत्यु हुई है। कैंटर वाहन के चालक फरीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर छोटा हाथी का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक टायर बदल रहा था। तभी हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने छोटे हाथी पर जोरदार टक्कर मार दी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हल्द्वानी : स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments