उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कैंटर का कहर, 07 साल की बालिका की मौत, 04 घायल

0
UP News : ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा; तीन मासूमों की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश


ADVERTISEMENTS

यहां कैंटर व छोटा हाथी वाहन की जबरदस्त भि​ड़ंत में एक 07 साल की मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 04 लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी वाहन का टायर पंचर हो गया था और उसका चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर बदल रहा था। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी।

Amazing Talent: देवभूमि की प्रतिभा का कमाल, सगे भाई-बहन बने सेना में अफसर

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला ऋषिकेश के थाना रायवाला क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज यहां मुख्य सड़क मार्ग पर एक हरिद्वार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने मोतीचूर रायवाला फ्लाईओवर के समीप सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को उस वक्त जोरदार टक्कर मार दी जब वाहन चालक पंचर हुए टायर को बदल रहा था।

सूचना मिलने पर थाना रायवाला से थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि डीसीएम कैंटर की टक्कर से छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में छोटा हाथी वाहन में सवार एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार चार अन्य लोगों को घायल अवस्था में हरिद्वार के अस्पताल भिजवाया गया है। मृत बालिका की पहचान गोगो (07 साल) पुत्री नरेश निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने कैंटर चालक फरीद अहमद को हिरासत में ले लिया है।

उत्तराखंड : 02 युवकों से मिली 05 लाख की स्मैक, तस्करों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

ADVERTISEMENTS