Almora : पालिकाध्यक्ष के लिए अर्मायादित टिप्पणी स्वीकार नहीं : पूरन रौतेला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पालिकाध्यक्ष नगर के प्रथम नागरिक हैं और उम्र के हिसाब से भी वो अति वरिष्ठ हैं, ऐसे व्यक्ति पर अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है।

पूरन रौतेला ने कह कि किसी भी नियम या कानून का विरोध करना या समर्थन करना लोकतंत्र में सबका अधिकार है, लेकिन किसी भी व्यक्ति विशेष पर अमर्यादित और असभ्य भाषा का प्रयोग करना अनुचित है और स्वीकार नही होना चाहिए। नगर के मुख्य बाजार में गेट लगाने का निर्णय नगर पालिका परिषद की बोर्ड द्वारा लिया गया है। व्यक्तिगत एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका में निर्णय नही लिए जाते हैं। नगर पालिका बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों का आम जनता द्वारा स्वागत भी किया जा सकता है और विरोध भी, लेकिन स्वागत और विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। किसी पर भी व्यक्तिगत आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग नही होना चाहिए। ऐसा करना सर्वथा अनुचित और घोर निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *