HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मियों ने उठाए शहर के विविध दुखड़े

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मियों ने उठाए शहर के विविध दुखड़े

➠ बैठक में हुआ मंथन: पेयजल, पार्किंग और पटाल बाजार की अव्यवस्था पर प्रस्ताव पारित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति, अल्मोड़ा नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर​​ चिंतित है और समस्याओं की तरफ शासन-प्रशासन का ध्यान खींचते हुए समिति ने विभिन्न मांगें उठाई। सर्वसम्मति से इन मांगों के प्रस्ताव पारित किए। इनमें पेयजल संकट, पार्किंग समस्या व पटाल बाजार में दुपहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से उत्पन्न समस्या को प्रमुखता से उठाया।

समिति की एक बैठक नगर निगम के सभागार में हुई, जिसमें नगर की समस्याओं पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने अल्मोड़ा नगर में बार-बार कोसी नदी में सिल्ट से पेयजल संकट को लेकर चिंता जताई और इस समस्या की तरफ शासन-प्रशासन का ध्यान खींचा। नगर में पार्किंग स्थल बनने के बाद भी वाहनों का सड़क मार्ग में ही बेतरतीब ढंग से लगे रहने पर नाखुशी जताई गई। कहा कि इससे दुर्घटना की आशंका के साथ जाम की समस्या बढ़ रही है, जो सभी के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इसके अलावा नगर की मुख्य पटाल बाजार में दुपहिया वाहनों की दिनभर आवाजाही पर नाराजगी व्यक्त की गई। कहा गया कि इससे बाजार में दुकानदारों, खरीददारों, महिलाओं व बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक की अध्यक्षता डा. पीसी जोशी व संचालन चंद्रशेखर सिराड़ी ने किया। बैठक में गंगा सिंह फर्त्याल, शेष राम, एएस कार्की, डा. हेमंत पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, दीवान सिंह, नवीन चंद्र जोशी, पूरन चंद्र कांडपाल, हरीश लाल, गणेश सिंह बिष्ट, बीएस भाकुनी, एनडी पांडे, पीएस नेगी, मोहन सिंह रावत व सुंदर लाल साह आदि शामिल रहे। (आगे पढ़िए…)
पुरजोर तरीके से उठाई ये मांगें

✹ नगर में पेयजल संकट के समाधान के लिए बहुप्रतीक्षित पिंडरघाटी योजना को धरातल पर उतारा जाए।
✹ अल्मोड़ा नगर के धारानौला से रघुनाथ सिटी मॉल और कर्बला से पांडेखोला तक ई रिक्शों का संचालन किया जाए। ई रिक्शा में माल ढुलान बंद किया जाए और स्टेंड पर बनी लाइन से ही सवारी उठाने की अनुमति दी जाए।
✹ नगर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं व पर्यटकों के बैठने के लिए जगह-जगह बैंच स्थापित किए जाए और महिला शौचालयों की समुचित व्यवस्था की जाए।
✹ रैमजे इंटर कालेज के समीप बने पार्क का नाम किसी गणमान्य व्यक्ति, शहीद सैनिक या शहीद पैरा मिलट्री जवान के नाम पर रखा जाए और इस पार्क को खोलने की व्यवस्था की जाए।
✹ नवनिर्मित टम्टा धर्मशाला को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की जाए।
✹ पार्किंग स्थलों के रेट कम कर वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करने की व्यवस्था बनाई जाए।
✹ नगर की मुख्य पटाल बाजार में लाला बाजार से लेकर थाना बाजार तक सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments