HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : सादगी के साथ मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134वीं...

लालकुआं : सादगी के साथ मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134वीं जयंती

लालकुआं। जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जंयती आयोजन सिमिति के तत्वाधान में भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की 134वीं जयंती शारीरिक दूरी का नियमों के तहत मनाई गई, इस दौरान गोविद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

इधर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि उनके देशहित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा युवा वर्ग को उनके द्वारा बताए मार्ग पर चले तभी देश और प्रदेश का भला होगा उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में जन्मे व्यक्तित्व के धनी पंडित गोविद बल्लभ पंत का पूरा जीवन त्याग, समर्पण के बीच गुजरा। उनकी प्रेरणा से देश के हजारों युवक-युवतियों को स्वतंत्रता संग्राम के रणक्षेत्र में अपना कौशल दिखाने का मौका मिला वे एक कुशल वक्ता थे।

इधर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती आयोजन समिति के संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का देश हित में किया गया योगदान हमेशा प्रेरणा देने वाला है इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, भाजपा नेता अरुण प्रकाश, राजकुमार सेतिया, इस्तकार अहमद, नफीस खांन, प्रेमनाथ पडित, विनोद श्रीवास्तव, बौबी संभल, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत कि अधिशासी अधिकारी राजू नाबियल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments