Almora : रेडक्रॉस समिति ने विकासखंडों को प्रदान किए कंबल व हेल्थ किट, जरूरतमंदों की मदद की पहल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा समाजसेवा के प्रति समर्पित संस्था रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा आज तमाम विकासखंडों के लिए 15—15 कंबल तथा आयुर्वेदिक व प्राकृतिक दवाओं के…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

समाजसेवा के प्रति समर्पित संस्था रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा आज तमाम विकासखंडों के लिए 15—15 कंबल तथा आयुर्वेदिक व प्राकृतिक दवाओं के 5—5 किट वितरित किये गये। इन कंबलों व किटों का ब्लॉक में नियुक्त प्रतिनिधि चयनित जरूरतमंदों को देंगे।

नगर पालिका में आज सोमवार को हुए कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति द्वारा  विकासखंडों को 15—15 कंबल व 5 किट प्रदान की गई। इनका वितरण अल्मोड़ा, स्याल्दे, भिकियासैंण, सोमेश्वर, लमगड़ा, जैंती, भनोली, द्वाराहाट व चौखुटिया के लिए किया गया। विभिन्न विकासखंडों में नियुक्त रेडक्रास के सदस्य आगे इनका वितरण जरूरतमंदों को करेंगे। अध्यक्ष मनोज सनवाल ने बताया कि यह समान गरीब, विकलांग व बेसहारा लोगों के लिए है।

इस मौके पर रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, दीप जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, कपिल मल्होत्रा, प्रशांत जोशी, रीता दुर्गापाल, गीता मेहरा, हेमलता भट्ट, आशा कर्नाटक, मोहन कांडपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *