HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: भाजपा के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद विद्रोह फूटा

Bageshwar Breaking: भाजपा के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद विद्रोह फूटा

— खरेही मंडल के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सौंपे इस्तीफे

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होते ही विद्रोह के स्वर फूट पड़े हैं। असंतुष्ट होकर जिलांतर्गत भाजपा के खरेही मंडल के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन को अपना इस्तीफे भेज दिए।

भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद खरेही मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुला विद्रोह कर दिया है। उन्होंने कहा कि मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारियों, पन्ना प्रमुखों एवं आम कार्यकर्ताओं की रायशुमारी को दरकिनार करते हुए किसी अन्य को पार्टी का मण्डल अध्यक्ष बना दिया गया। जिससे कार्यकर्ता स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। मंडल के 31 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को सौंप दिए। जिसकी एक प्रति प्रदेश महामंत्री संगठन को भी भेजी है। त्यागपत्र देने वालों में मुख्य रूप से महेश मिश्रा मंडल महामंत्री, नरेंद्र सिंह रावत पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, नरेंद्र लाल वर्तमान जिला पंचायत सदस्य कराशीबूंगा, चंदन सिंह रावत सदस्य जिला पंचायत असों, सुनील दोसाद पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा शामिल हैं। इसमें अधिकतर कार्यकर्ता खरेही मंडल के शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments