UKPSC बड़ी खबर : फिर बदली इस भर्ती परीक्षा की तारीख…

0
UKPSC Update : पीसीएस-प्री परीक्षा की तिथि में बदलाव

देहरादून| युवाओं के लिए एक ओर जहां बड़ी खबर है वहीं झटका भी मिला हैं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक लेखाकार परीक्षा – 2022 की तिथि में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। अब ये परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित कराई जाएगी।


ADVERTISEMENTS

UKPSC ने शुक्रवार को सूचना जारी करते हुए बताया कि, विभिन्न विभागों के अंतर्गत सहायक लेखाकार परीक्षा – 2022 हेतु निर्धारित परीक्षा तिथि को विस्तारित किये जाने के संबंध में अधिक संख्या में प्राप्त प्रत्यावेदनों पर सम्यक् विचारोपरान्त 19 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली सहायक लेखाकार परीक्षा – 2022 की परीक्षा तिथि को परिवर्तित करते हुए 23 अप्रैल 2023 को नियत किया जाता है। आगे पढ़ें…

बता दें कि, सहायक लेखाकार की परीक्षा 12 फरवरी 2023 को निर्धारित थी, जहां पटवारी पेपर लीक के बाद परीक्षा की तिथि में बदलाव कर परीक्षा 19 फरवरी 2023 को आयोजित कराने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले ही एक फिर सहायक लेखाकार की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया। लिहाजा अब ये परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को आयोजित कराई जाएगी। जॉब की बड़ी खबरों के लिए जुड़ें हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से Click Now

IAS Success Story – जानिए गरिमा अग्रवाल कैसे बनी IPS से IAS

ADVERTISEMENTS