रामनगर : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

रामनगर | पीरूमदारा चौकी क्षेत्र में सोमवार रात कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। चौकी प्रभारी सुनील धनिक ने बताया कि एक कार रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही थी। काशीपुर से महेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी पीरूमदारा अपनी बाइक से घर की ओर आ रहा था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

हल्दुआ के पास बाइक और कार में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS