HomeCrimeरामनगर ब्रेकिंग : यहां 45 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिजनों में...

रामनगर ब्रेकिंग : यहां 45 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

रामनगर। यहां अज्ञात कारणों के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के बेनी बिहार पीरुमदारा निवासी 45 वर्षीय त्रिलोक सिंह भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पीरुमदारा शिवपुर बैलजूड़ी पानी की टंकी के पास एक बगीचे में पेड़ पर एक व्यक्ति लटका देखा, जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीरुमदारा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिसकी शिनाख्त त्रिलोक सिंह भंडारी के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Uttarakhand : यहां बोलेरो खाई में गिरी, देवरानी, जेठानी और साली की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

किसानों का आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा : राकेश टिकैत

बड़ी खबर : किसानों के आंदोलन के आगे झुकी मोदी सरकार, वापस लिए गए तीनों कृषि कानून

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments