रानीख़ेत: कांग्रेस ने जयंती पर आयरन लेडी स्व० इंदिरा गांधी का किया स्मरण, स्व० गोयल की धर्मपत्नी सरोज गोयल सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्व० इंदिरा गांधी की जयंती आज विधायक निवास स्प्रिंग फील्ड में मनाई…

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्व० इंदिरा गांधी की जयंती आज विधायक निवास स्प्रिंग फील्ड में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनकी फोटो पर पुष्प माला चढ़ा कर याद किया।

इस मौके पर स्व. इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि इन्दिरा ने सबसे बड़ा काम उनकी नज़र में यह किया कि सस्ते गल्ले की दुकानें खुलवाई, जिसके पीछे उनका मकसद था कि देश की सबसे गरीब महिला के घर पर चूल्हा जले और देश में कोई परिवार भूख से नहीं मरे। वहीं दूसरा सराहनीय कार्य बैंकों के राष्ट्रीयकरण करने काकिया। माहरा ने कहा कि आज की भाजपा सरकार ने उक्त दोनों ही उपलब्धियों पर कुठाराघात किया है। ऐतिहासिक विकास कार्यों में इंदिरा को याद किया जाता है। स्व० इंदिरा गांधी ने हमेशा गरीब तथा गरीबों की बस्ती में जा-जा कर उनकी भावनाओं को नजदीकी से सुना, जिसके लिए वे आज भी याद की जाती हैं। इसी कार्यक्रम के साथ-साथ वहीं पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व० सुन्दर लाल गोयल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन पुष्प माला अर्पित की गयी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व० सुंदर लाल गोयल की जीवनी पर प्रकाश डाला और गम्भीर प्रेरेणा दायक विचार रखे। उनके द्वारा संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। विधायक माहरा ने उपस्थित स्व० गोयल की धर्मपत्नी सरोज गोयल का शॉल ओढाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, सरोज गोयल, अमित गोयल, विश्व विजय सिंह माहरा, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, राजेन्द्र बिष्ट, बलवंत रावत, हेमंत मेहरा, प्रमोद पाल, वसीम कुरैशी, रघुदत्त शर्मा, हरिओम, कुलदीप कुमार, सोनू आर्या, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, विजय तिवारी प्रदीप मेहरा, नावेद, अमन शेख़, सोनू सिद्दकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *