HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रामलीला के उम्दा कलाकार भारत गोयल का निधन, शोक

Almora News: रामलीला के उम्दा कलाकार भारत गोयल का निधन, शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश गोयल के बड़े भाई एवं अल्मोड़ा रामलीला के उम्दा कलाकार भारत गोयल के निधन पर यहां नंदादेवी मंदिर कमेटी एवं धारानौला रामलीला कमेटी से जुड़े कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन उपचार के दौरान दिल्ली मेंं हुआ।

मालूम हो ​​कि स्वास्थ्य खराब होने से भारत गोयल का पिछले दिनों इलाज चल रहा था और वे कोमा की स्थिति में दिल्ली में भर्ती रहे। करीब 6 दिन कोमा में रहने के बाद गत 16 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। लाला बाजार अल्मोड़ा निवासी स्व. भारत गोयल 68 वर्ष की उम्र के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही हुआ।
स्व. भारत गोयल अल्मोड़ा रामलीला के उम्दा व मझे हुए कलाकार थे। उनका शानदार अभिनय दर्शकों को खूब लुभाता रहा। उनके निधन पर यहां नंदादेवी मंदिर कमेटी एवं धारानौला रामलीला कमेटी से जुड़े मनोज सनवाल, किशन गुरूरानी, ललित पंत, हरीश बिष्ट, तारा जोशी, मुन्ना वर्मा, नवीन वर्मा, अर्जुन बिष्ट, दीपक जोशी, दीपक गुरूरानी, हेम पांडे, राजेंद्र पांडे आदि कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इधर नृसिंह कल्याण समिति की शोक सभा में भारत गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की गई। शोक जताने वालों में स्वर्णकार संघ अध्यक्ष व सभासद दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, जगदीश लाल वर्मा, अमित वर्मा, अरूण वर्मा, नवीन रस्तोगी, हरेंद्र वर्मा, रिंकू वर्मा, कैलाश वर्मा, अजय वर्मा, नवीन वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, बंटी वर्मा, भुवन वर्मा, जगदीश वर्मा जग्गू, दीप वर्मा, विनोद वर्मा, नवीन कुमार वर्मा, कमल वर्मा, देवी लाल वर्मा, पूर्व सभासद अजय वर्मा आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments