HomeBreaking Newsभए प्रगट कृपाला : अभिजीत मुहूर्त में प्रकट हुए रामलला, पीएम ने...

भए प्रगट कृपाला : अभिजीत मुहूर्त में प्रकट हुए रामलला, पीएम ने किया पूजन

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/राम नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजा पूरी कर ली है। जिसके बाद पूरे विधि-विधान से गर्भगृह में बाल राम की मूर्ति को स्थापित कर दी गई है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या हिंदुओं के एक पवित्र तीर्थस्थल के रूप में जाना जायेगा। जहां पूरे विश्व से लोग भगवान रामलला के दर्शन हेतु आयेंगे।

अभिजीत मुहूर्त में प्रकट हुए रामलला
अभिजीत मुहूर्त में प्रकट हुए रामलला

आखिरकार राम मंदिर में रामलला विराज चुके हैं और प्राण’प्रतिष्ठा निर्विध्न संपन्न हो गई। आज 22 जनवरी के इस ऐतिहासिक दिवस पर पूरे देश में दिवाली जैसे उत्सव का माहौल है। घर-घर, मंदिर-मंदिर हनुमान चालीसा, रामचरित्र मानस और सुंदर कांड के पाठ चल रहे हैं। शाम को देश-विदेश में दीपावली मनाई जायेगी।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा पूर्ण हुई। इस भव्य और दिव्य समारोह का साक्षी संपूर्ण भारतवर्ष बना। समारोह स्थल पर बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत के साथ तमाम सेक्टर्स से जुड़े दिग्गज मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments