लालकुआं। स्थानीय पुलिस पर बे वजह तंग करने का आरोप लगाते हुये बिन्दुखत्ता के दर्जनों ई रिक्शा संचालकों ने आज अपनी सेवा बन्द करके अपने वाहनों को शहीद स्मारक में खडा कर दिया और पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
ADVERTISEMENTS

उनका आरोप था कि लालकुआं कोतवाली पुलिस उन्हें बे वजह तंग करती है।

किसी ना किसी बात पर उनके चालान कट दिये जाते हैं। उनका उत्पीडन किया जा रहा है।

पूर्व में भी टुक-टुक संचालक पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुये पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं।
ADVERTISEMENTS




