HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रेरक नारों के साथ रैली निकाली, कैडेटों ने जगाई स्वच्छता की...

बागेश्वर: प्रेरक नारों के साथ रैली निकाली, कैडेटों ने जगाई स्वच्छता की अलख

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत 81 UK बटालियन NCC बागेश्वर के नगर क्षेत्र के विद्यालयों के कैडेटों ने बागेश्वर नगर के प्रमुख मार्गों में जनजागरूकता रैली निकाली। रैली नगर भ्रमण के बाद बागनाथ मंदिर परिसर में कैडेटों के द्वारा सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्वच्छ भारत—सुंदर भारत, स्वच्छ उत्तराखंड—शानदार उत्तराखंड, स्वच्छ बागेश्वर—सुंदर बागेश्वर, सुनो ग़ौर से दुनियावालों नदियों में न कूड़ा डालो, यदि हाथ में होगा थैला, नहीं होगा बागेश्वर मैला आदि प्रेरक नारों के साथ रैली निकली। जिसमें वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, रेडक्रास समिति के अध्यक्ष संजय लाल साह, सचिव आलोक पांडे, मेजर दीप चंद्र जोशी, लेफ्टिनेंट मोहन सिंह धीमी, प्रियंका भाकुनी, प्रेमा गढ़िया, कैलाश चंदोला, सफ़ाई निरीक्षक रजत कुमार समेत विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज मंडल सेरा, महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर, आनंदी एकेडमी बागेश्वर, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा व नेशनल मिशन इंटर कॉलेज बागेश्वर के लगभग 200 से अधिक कैडटों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments