बागेश्वर। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की आधार शिला रखे जाने की खुशी में बागेश्वर में हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और दूसरे संगठनों ने रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में धर्मपताका लेकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। रैली में शामिल लोगों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू होने की खुशी में आतिशबाजी भी की। रैली में नीरू कठायत, राजेंद्र, हरीश सोनी,गजेंद्र दानू व मनीष पांडे शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


