HomeBreaking Newsबड़ी पहल: 30 मार्च से यू—ट्यूब में दिखेगी राजस्थानी फिल्म 'म्हारी मायड़',...

बड़ी पहल: 30 मार्च से यू—ट्यूब में दिखेगी राजस्थानी फिल्म ‘म्हारी मायड़’, टाइटल सांग हुआ रिलीज, मातृभाषा को मान्यता दिलाने का लक्ष्य लेकर चले हैं निर्माता—​अभिनेता रोमियो राठौड़

ADVERTISEMENTS

सीएनई डैस्क

इसे एक विडम्बना ही कहा जायेगा कि तमाम बौद्धिक मंचों से आवाज़ उठने के बावजूद आज तक राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं मिल सकी है। इन परिस्थितियों में अपनी मातृ भाषा को उसका उचित सम्मान दिलाने, मान्यता सूची में शामिल करने का भगीरथ प्रयास एक सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता रोमियो राठोड़ ने शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 30 मार्च को राजस्थान दिवस पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘म्हारी मायड़’ का टाइटल सांग ‘प्यारी लागे आ मायड़ भाषा म्हारी’ रिलीज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कई राज्यों में अपनी माँ बोली मायड़ भाषा को मान्यता मिली हुई है पर राजस्थान में अपनी मातृ भाषा राजस्थानी को अभी तक मान्यता नहीं मिल सकी है। जहां पूरे प्रदेश में साहित्यकार, इतिहासकार मान्यता के लिए संघर्ष कर रहे हैं पर जोधपुर जिले के फिल्म अभिनेता रोमियो राठोड़ ने राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए फिल्म बना कर आम आदमी की मान्यता की बात फिल्म के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। इस अवसर पर ‘म्हारी मायड़’ फिल्म का टाइटल सांग ‘प्यारी लागे आ मायड़ भाषा म्हारी’ सांग को रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्माता व अभिनेता रोमियो राठोड़ ने बताया कि यह फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी भाषा की मान्यता की बात सरकार तक पहुंचाना है। फिल्म के निर्देशक दिनेश राज पुरोहित का कहना है कि इस फिल्म से गांवों के घरों में बैठा आम आदमी राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए जागरुक हो सके। हाल ही में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने संसद भवन में मायड़ भाषा की मान्यता की आवाज उठाई थी। उन्होने फिल्म में राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए मंत्री का अभिनय किया गया है। फिल्म के मुख्य कलाकार रोमियो राठोड़, दिनेश राजपुरोहित व मुस्कान डाबर है। ‘म्हाने प्यारी लागे आ म्याड़’ भाषा सांग मनोज भुरिया ने लिखा है। दीपक चौहान ने गाया है। फिल्म का निर्देशक दिनेश राजपुरोहित व सहनिर्देशक मुकेश चौहान ने किया और फिल्म निर्माता रोमियो राठोर के पिता जबर सिंह राठौड़ हैं। 30 मार्च राजस्थान दिवस पर फिल्म रिलीज कि जाएगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments