AlmoraUttarakhand

अल्मोड़ा: कार्यक्रमों के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए

👉 भाजपा जिलाध्यक्ष ने पांच सूत्रीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां भाजपा की आज पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई। जिसमें पार्टी के पांच सूत्रीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और इन्हें सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने मुख्य संयोजक के साथ दो सह संयोजकों की नियुक्ति की। गांव चलो अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट को संयोजक तथा गोविंद मटेला व वन्दना आर्य को सह संयोजक नियुक्त किया गया। दीवार लेखन/वाल पेंटिंग कार्यक्रम के लिए संजय डालाकोटी को संयोजक, देवाशीष नेगी व देवेन्द्र नयाल को सह संयोजक बनाया गया है।महिला स्वयं समूह सहायता टीम और गैर सरकारी संस्था सम्पर्क अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल को संयोजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा व रेखा आर्य को सह संयोजक, पार्टी ज्वाइन टीम के लिए जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट को संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष आनन्द डंगवाल व गोपाल बिष्ट को सह संयोजक, लाभार्थी सम्पर्क टीम के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट को संयोजक तथा दीपक साह कन्नु व कृष्ण बहादुर सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में अल्मोड़ा नगर में ‘चेली—ब्वारी’ का भव्य कार्यक्रम होना तय हुआ है। इस कार्यक्रम की जोर—शोर से तैयारियां की जानी है। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, आईटी सेल के गोविंद मटेला, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप के कृष्ण बहादुर सिंह, रवि कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती