देहरादून| उत्तराखंड में बीते एक महीने में आईएएस, पीसीएस आईपीएस समेत कई अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है, इसी क्रम में अब उत्तराखंड पुलिस के कई जवानों को भी नए साल से पहले प्रमोशन का तोहफा मिला है।
ADVERTISEMENTS
दरअसल, उत्तराखण्ड पुलिस के 786 कांस्टेबल पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने हैं, इनमें 139 महिला कांस्टेबल और 647 कांस्टेबल शामिल हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।