बड़ी ख़बर : डीएलएड प्रशिक्षितों पर मेहरबान हुई सरकार, तीन दिन में जारी होगा प्राथमिक शिक्षक भर्ती विज्ञापन, नही छूटेगा डायट से डीएलएड प्रशिक्षित

0

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा के पास स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वर्चुअल क्लासेस के संबंध में पहुंचे, तो उनका घेराव करना आंदोलित डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए मेहरबानी बनकर सामने आया और उम्मीद की नई किरण जगा गया। संतोष की बात ये रही कि शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर प्राथमिक शिक्षक भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विभागीय सचिव व निदेशक को निर्देश दिए जा चुके हैं।
दरअसल, उत्तराखंड डायट डीएलएड प्रशिक्षितों लंबे समय से प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करने और इस भर्ती में डायट ​​डीएलएड प्रशिक्षितों को वरीयता देने की मांग उठा रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर विभिन्न जिलों से एकजुट होकर ये प्रशिक्षित शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में 37 दिनों से धरना—प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रमिक अनशन भी चल रहा है। मंगलवार को क्रमिक अनशन में गौचर डायट से अंकुश साह, अमित अग्रवाल, प्रकाश दानू, गजेंद्र सिंह आदि बैठे‌। इसी बीच आज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा के पास राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही आंदोलित डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार का एक दल ने उनका घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उनसे सकारात्मक वार्ता की। उन्होंने कहा कि शीघ्र भर्ती प्रकिया जारी करने के लिए विभागीय सचिव और निदेशक को आदेशित कर दिया है और अगले तीन दिनों के भीतर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया किया कि डायट से डीएलएड 2017-19 बैच के किसी भी प्रशिक्षित बेरोजगार को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित नहीं किया जाएगा। इससे इन बेरोजगारों में नई उम्मीद की किरण जगी।
इस मौके पर महिला प्रशिक्षितों ने भावुकता से अपना दुखड़ा मंत्री को सुनाते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं। विषम परिस्थितियों में धरने में बैठे हैं। आखिर सरकार उनकी सुध कब लेगी। उधर धरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि शासन—प्रशासन युवा बेरोजगार प्रशिक्षितों की आवाज को दबाना चाहता है। मीडिया प्रभारी अमित मैंदोली ने कहा कि जायज मांगों को उच्चाधिकारियों के तक ले जाया जा रहा है। जैसे ही अनुमति मिलते ही डीएलएड प्रशिक्षितों द्वारा नियमानुसार सचिवालय कूच किया जायेगा। इस अवसर पर पवन मुस्युनी, जितेंद्र नैनवाल, मदन फर्त्याल, प्रकाश रानी, श्वेता राजपाल, गुरप्रीत सिंह, भूपेंद्र नाथ, रंजीत असवाल, पंकज डंगवाल, दीक्षा राणा, सपना विश्वकर्मा, देवेश जोशी, विजय बिष्ट, इत्यादि लोग मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें