HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, एनटीडी में हुआ भूमि पूजन

अल्मोड़ा में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, एनटीडी में हुआ भूमि पूजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एनटीडी में रामलीला मंच का आज भूमि पूजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि कुमाऊं में सबसे पहले सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से शुरू हुई थी, जो गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस पर आधारित होती है। बताया जाता है कि कुमाऊं की पहली रामलीला 1860 में अल्मोड़ा नगर के बद्रेश्वर मंदिर में हुई थी। इस परंपरा के निर्वहन आज की तारीख तक निरंतर किया जा रहा है। अल्मोड़ा में रामलीला भैरवी, ठुमरी, विहाग, पीलू, सहित अनेक रागों के साथ की जाती है। यहां अब महिला पात्रों की रामलीला का प्रचलन शुरू हो गया है। नन्दा देवी, कर्नाटक खोला, धारानौला, हुक्का क्लब, सरकार की आली, खतयाड़ी, चितई तथा एनटीडी सहित दर्जनों स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है।

आज शुक्रवार को अल्मोड़ा में रामलीला कमेटी एनटीडी के तत्वाधान में रामलीला मंच भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, सचिव मुकेश नेगी, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, उप सचिव सौरभ वर्मा, तालीम इंचार्ज प्रदीप तिवारी, पंकज कांडपाल, कृपाल दत्त तिवारी, संरक्षक गिरीश धवन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments