HomeAccidentनैनीताल ब्रेकिंग : अब नैनीताल में टूटकर गिरी चलती बिजली की लाइन,...

नैनीताल ब्रेकिंग : अब नैनीताल में टूटकर गिरी चलती बिजली की लाइन, लोग बाल-बाल बचे

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नैनीताल। ​कुछ महीने पहले हल्द्वानी के वाकवे मॉल के पास बिजली की टूटी लाइन जैसा एक और हादसा नैनीताल के मल्लीताल में हुआ है। यहां आज सबह 10 बजे के लगभग सीआरएसटी स्कूल के पास बिजली की चालू लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई। सौभाग्य से कोई इसकी चपेट में नहीं आया। जबकि हल्द्वानी वाले एक हादसे में टूटी लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और टूटी लाइन की मरम्मत कर रहे हैं। लइन टूटने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार सुबह नगर के मल्लीताल क्षेत्र में अचानक बिजली की चलती लाइन टूट कर रास्ते पर गिर गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पास लाइन टूट कर नीचे गिरी। घटना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। बताया जा रहरा है कि तार नीचे गिरने से पहले आपस में उलझ गए इससे नीचे चल रहे लोगों ने एन वक्त पर इधर उधर भाग कर जान बचाई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments