अयोध्या : चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

0

अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले ही आस्था के पथ पर उतरने के लिए भक्तों का सैलाब लग गया। रविवार रात में 1 बजकर 56 मिनट पर शुभ मुहूर्त में परिक्रमा शुरू हुई है।


ADVERTISEMENTS

रविवार देर शाम से ही भक्तों का हुजूम उमड़ने लगा है। इस बार राममंदिर निर्माण के बीच पहली परिक्रमा यात्रा करने को लेकर अयोध्यावासियों में खासा उत्साह देखा गया। इसी के साथ सुबह से ही मजिस्ट्रेटों के साथ चप्पे-चप्पे पुलिस फोर्स तैनात की गयी थी। जो कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में जूझती नजर आई। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के बाहर से आने वाली भक्तों की भीड़ को 13 बैरियरों पर रोककर लौटाना सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी।

परिक्रमा मुहूर्त से पहले ही तमाम भक्त परिक्रमा पथ पर अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अगल स्थान पर आ डटे। मार्ग पर राम चरित मानस की चौपाइयों के साथ जय श्रीराम, राम-राम और सीताराम के स्वर ध्वनित होते दिखे। अयोध्या, दर्शननगर भीखाशपुर, देवकाली, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, मोदहा, सिविल व गगनभेदी जयघोष की सामूहिक स्वरों से चौहदकोसी परिक्रमा पथ गुंजायमान होता दिखा।

ADVERTISEMENTS