HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अभियंताओं के कार्य व कार्य क्षेत्र में राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त...

अल्मोड़ा : अभियंताओं के कार्य व कार्य क्षेत्र में राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

ADVERTISEMENTS

✒️ उ.डि.इं. संघ लोनिवि अल्मोड़ा की मासिक बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोनिवि, जनपद अल्मोड़ा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की मार्च, 2023 की मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अभियंताओं ने एकमत होकर ऐलान किया कि निर्माण कार्यों में राजनैतिक हस्तक्षेप यदि बंद नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा।

अपर सहायक अभियंता कक्षा में हुई बैठक में मुख्य रूप से विगत दिनों हल्द्वानी में हुई पुरानी पेंशन हेतु महारैली में सहयोग हेतु सभी का आभार प्रकट किया गया। भविष्य में भी इस प्रकरण में पूर्ण रूप से सहयोग करने की शपथ ली गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा के खंडों में भी तमाम समस्याओं का समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियंताओं के कार्य व कार्यक्षेत्र में जन प्रतिनिधियों द्वारा अनावाश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है।

अभियंताओं को अपने कार्यक्षेत्र से हटाने/स्थानान्तरित करने हेतु उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। जिस कारण संघ के सदस्यों द्वारा रोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त आदेश को तत्काल निरस्त नहीं किया जाता है तो संघ उक्त प्रकरण में आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व आदेश जारी करने वाले अधिकारी का होगा।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के विभागीय पुनः गठन में कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता के पदों को कम कर दिया गया है। जिससे सदस्यों में काफी रोष व्याप्त है। विभिन्न मार्गों में मेट व बेलदारों की काफी कमी है, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रगति एवं अनुरक्षण के मार्गो का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु कार्यवाही की जाने की मांग की गई। बैठक में कैलाश रौतेला, एसएस डंगवाल, गोधन सिंह मनराल, भावना पंत, प्रदीप जोशी, मनोज महतोलिया, दीप चंद्र पांडे, अशोक सिंह सहित तमाम अभियंता मौजूद रहे।

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : महीनों बाद अल्मोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया ‘हीरो’, गिरफ्तार

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments