TV9 Nava Nakshatra Sanmanam 2022 : सीएनई रिपोर्टर। चैनल 09 द्वारा बैंगलोर में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मान दिया गया। खेल के क्षेत्र में लक्ष्य सेन को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर के पुरुष्कार से नवाना गया।
ADVERTISEMENTS
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड इन्फ़ोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति एवं सुधा मूर्ति को दिया गया। सिनेमा फील्ड का अवार्ड प्रसिद्ध साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी को दिया गया। मुख्य अतिथि कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुदीप संजीव थे। लक्ष्य सेन को ये विशिष्ट सम्मान मिलने पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने हर्ष जताया है।
इन 09 विभूतियों को किया गया सम्मानित –
Lifetime Achievement – Infosys founder NR Narayana Murthy and Sudha Murthy
Culture and Religious Sector – Shri SubhudendraTheerthaShripadaru, Presiding Officer, Jagadguru Mantralaya Math
Health Sector – Dr. H.R. Nagendra, Chancellor, S-Vyasa University
Cinema field – Famous actor and director Rishabh Shetty
Arts and Music Sector – Ajanish B Loknath
Sports Field – Famous Badminton Star Lakshya Sen
Startup Sector – Digantara Space Company, Bangalore
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।