HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : निर्माण कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

अल्मोड़ा : निर्माण कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (कुमाऊं) की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (कुमाऊं) की यहां शक्ति सदन में आयोजित प्रथम बैठक में निर्माण कार्य में राजनीतिक हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करने का ऐलान किया गया। साथ ही कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आंदोलन पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में चेयरमैन संघर्ष समिति (रेफोडे) पी.सी. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के तत्वाधान में घोषित आंदोलन कार्यक्रम के अन्तर्गत डाउन ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर किये जाने हेतु, ए.सी.पी. (10,16,26) की पूर्व व्यवस्था को बहाल किये जाने आदि मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप का पुरजोर विरोध किया गया एवं उत्पीड़न होने की दशा में आंदोलन हेतु बाध्य होने के लिये संकल्प लिया गया। अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड की सभी सदस्यों द्वारा घोर भर्त्सना की गई एवं महासंघ के माध्यम से दोषियों के खिलाफ अतिशीघ्र कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एस.एस. डंगवाल और संचालन मंडल सचिव ई. ललित शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में गोधन मनराल, अजय टम्टा, मनोज तिवारी, सुभाष जोशी, रवि दानी, रिनी पाण्डेय, उमेश शाह, दीपक जोशी, अरुण कठायत, यशपाल, मनमोहन ऐरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments