HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : स्कूलों में रहेगा 04 दिन का अवकाश, इन दो रोज़...

उत्तराखंड : स्कूलों में रहेगा 04 दिन का अवकाश, इन दो रोज़ खुले रहेंगे बैंक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश के समस्त विद्यालयों में 2 अक्टूबर, 2022 से 04 दिन का अवकाश रहेगा, हालांकि दो कार्य दिवसों यानी अष्टमी व नवमी को सभी बैंक खुले रहेंगे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जानकारी के अनुसार इस बार 2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती के रोज रविवार पड़ रहा है, अतएव यह दिन अवकाश का ही है। हालांकि 02 अक्टूबर को गांधी व शास्त्री जयंती आयोजन के लिए स्कूली बच्चों की सुबह के समय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी हैं। सोमवार 03 अक्टूबर को महाअष्टमी व मंगलवार 04 अक्टूबर को महानवमी को अवकाश प्रदेश के समस्त स्कूलों में रहेगा। इसके बाद 05 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरे के रोज प्रति वर्ष की तरह प्रदेश के समस्त स्कूल व अन्य संस्थान बंद रहेंगे। इन 04 दिन के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार 06 अक्टूबर को स्कूल खुलेंगे। वहीं 03 अक्टूबर सोमवार को महाअष्टमी तथा 04 अक्टूबर को मंगलवार महानवमी के रोज समस्त बैंक खुले रहेंगे।

इसके अतिरिक्त अक्टूबर माह में 24 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का अवकाश रहेगा। 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। प्रतिवर्ष छठपूजा का अवकाश रहता है, लेकिन इस साल छठ पूजा रविवार 30 अक्टूबर को है। अतएव पूर्व से ही संडे की छुट्टी रहेगी। ऐसे ही इस बार नरक चर्तुदशी 23 अक्टूबर रविवार को पड़ रही है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा 27 अक्टूबर बृहस्पतिवार को विद्यालयों में भय्यादूज का अवकाश दिया गया है, अतएव जनपद के समस्त विद्यालयों में इस दिन छुट्टी रहेगी।

02 अक्टूबर को निकलेगी प्रभात फेरी, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयन्ती एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा।

⏩ उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी आयोजित की जायेगी। प्रभात फेरी में विद्यालय के बच्चों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों/मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग सुनिश्चित किया जायेगा। प्रभात फेरी नंदादेवी मंदिर, अल्मोड़ा से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा पर समाप्त की जायेगी। प्रभात फेरी का आयोजन मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) तथा प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा (डायट) द्वारा किया जायेगा। प्रभात फेरी के समय मार्ग में वाहनों के आवागमन को बन्द किये जाने की व्यवस्था पुलिस क्षेत्राधिकारी, अल्मोड़ा सुनिश्चित करेंगे। प्रभात फेरी में सभी जिला स्तरीय अधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगें।

⏩ 02 अक्टूबर 2022 को सभी राजकीय भवनों/संस्थानों में ध्वज फहराया जायेगा। प्रातः 08 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया जायेगा। तदुपरान्त गांधी के प्रिय भजन गाये जायेंगे तथा कार्यालयाध्यक्ष की अध्यक्षता में गांधी के जीवन पर चर्चा प्रवचन होंगे।

⏩ 02 अक्टूबर 2022 को ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिवस है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र में मार्ल्यापण किये जाने के साथ-साथ स्व० लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का भी मार्ल्यापण किया जायेगा। सभी कार्यालयों/विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। उक्त कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से आयोजित किये जाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करेंगे।

⏩ उक्त अवसर पर लेप्रोसी मिशन करबला, अल्मोड़ा एवं नारी निकेतन बख में जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कारागार, अल्मोड़ा में अधीक्षक, जिला कारागार, अल्मोड़ा फल वितरण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर, 2022 को देशी/विदेशी मदिरा की दुकानें बन्द रखा जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 5 टेस्टी हेल्दी स्‍नैक्‍स

यूएस नगर: एसएसपी ने किए कई पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें सूची

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments