HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सर्वाधिक लंबी दौड़ में मनीष अव्वल, पारुल व नितिन गोला फेंक...

अल्मोड़ा: सर्वाधिक लंबी दौड़ में मनीष अव्वल, पारुल व नितिन गोला फेंक में प्रथम

╰┈➤ जीआईसी हवालबाग में खेल महाकुंभ का आगाज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: निकटवर्ती हवालबाग क्षेत्र का खेल महाकुम्भ शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग के मैदान में शुरू हो गया। जिसमें पहले दिन सर्वाधिक लंबी 600 मीटर की दौड़ में मनीष बिष्ट और गोला फेंक में पारुल व नितिन पहले नंबर पर रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ संयोजक एवं पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल और प्रधान प्रतिनिधि पूरन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग की 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर लंबी दौड़ में दीपांशु भट्ट प्रथम, मानस नेगी द्वितीय व मयंक सिंह बिष्ट तृतीय रहे। इसी वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मनीष बिष्ट, विशाल बिष्ट व भावेश तिवारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट व नितिन कुमार क्रमश: प्रथम व द्वितीय, जबकि इसी वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कमल भट्ट प्रथम, कृष्णा भट्ट द्वितीय और अजय कुमार तृतीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता अंतर्गत बालिका वर्ग में पारुल मेहता प्रथम व दिव्या आर्या द्वितीय स्थान एवं बालक वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, रितेश मुस्यूनी द्वित्तीय एवं सौरभ कुमार तृतीय रहे। कार्यक्रम में संजय पांडे, मधन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, महेश चंद्र, योगिता तिवारी शामिल रहे जबकि संचालन धन सिंह धौनी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments