भतरौंजखान पुलिस ने घर से बिन बताये चले गये युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की गुमशुदगी गत 21 नवंबर को दर्ज की गई थी।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राधा देवी पत्नी चन्दन सिंह निवासी वार्ड नंबर-2, भिकियासैंण, थाना भतरौंजखान द्वारा अपने पुत्र भुवन सिंह उम्र 25 की गुमशुदगी 21 नवंबर को दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि भुवन पांडे बिना बताये घर से कहीं चला गया है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओम प्रकाश नेगी, कांस्टेबल मनोज रावत, शमीम अहमद द्वारा मिलने के सभी सम्भावित स्थानों तलाश की गई। जिसके बाद आज मंगलवार को उसे जैनल, भिकियासैंण रोड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।