HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः घर से गायब युवती को पुलिस ने बरामद किया

अल्मोड़ाः घर से गायब युवती को पुलिस ने बरामद किया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः चौखुटिया थाना क्षेत्र की एक युवती परिजनों से खफा होकर कहीं चल दी। जब काफी ढूंढखोज के बाद भी नहीं मिली, तो पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद युवती को भिकियासैंण क्षेत्र से बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

गत दिवस चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने चौकी खीड़ा में सूचना दी कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर से नाराज होकर कहीं चली गयी है। काफी तलाश करने पर कुछ पता नहीं चल पाया और उसका फोन भी बंद आ रहा है। सूचना के बाद चौखुटिया थाना पुलिस ने युवती की तलाश के लिए बाजार क्षेत्र में लोगों व बस-टैक्सी चालकों से गुमशुदा युवती के बारे में पूछताछ की गई। उसके हुलिये में बारे में भी बताया।

पुलिस ने ठोस सुरागरसी-पतारसी करके गुमशुदा युवती का पता लगा लिया और भिकियासैण क्षेत्र से युवती को सकुशल बरामद किया गया। युवती को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस की प्रशंसा की। पुलिस टीम में एएसआई बृजेश कोठारी, कांस्टेबल संदीप कुमार व दीपक रौतेला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments