HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : "Salute to Corona Warriors" सम्मान से नवाजे गये पुलिस कर्मी,...

रानीखेत : “Salute to Corona Warriors” सम्मान से नवाजे गये पुलिस कर्मी, मेडिकल स्टॉफ, पालिका कर्मी एवं पत्रकार

ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

सहायता समूह रानीखेत की ओर से यहां कोरोना महामारी की दूसरी लहर में निरंतर सक्रियता से अपनी ड्यूटी को निभा रहे पुलिस कर्मियों, मेडिकल स्टाफ, पालिका कर्मचारियों व पत्रकारों को ‘सेल्यूट टू कोरोना वॉरियर्स`’ सम्मान से नवाजा गया।

अल्मोड़ा में बीते 24 घंटे में 64 नए केस, 18 नगर क्षेत्र से

संस्था द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किय गया। तीन चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम रानीखेत कोतवाली में थानाध्यक्ष राकेश यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही विभाग के बृज मोहन भट्ट, रजत कसाना, होशियार सिंह व महिला पुलिस कानिस्टेबलों को सम्मान प्रदान किया। पत्रकारों में सी.एन.ई., अमर उजाला, हिंदुस्तान व अमृत विचार के संवाददाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।

इसके पश्चात पार्क में नगर पालिका के कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह के साथ सहयोग राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। कोरोना की दूसरी भयावह स्थिति सामना कर रहे राजकीय मेडिकल स्टाफ के डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड बॉय तथा कोरोना जांच से जुड़े स्टॉफ को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।

अल्मोड़ा में भारी बारिश से व्यापक नुकसान, कई घरों में घुसा पानी, नदी—नाले उफान पर, कई आवासों में जल भराव, गोलना पौधालय में गिरे विशाल पेड़

इस मौके पर कोतवाल राकेश यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की टीम कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए आम जन के सहयोग से निरंतर अपनी ड्यूटी निभाते आई है।

इधर राजकीय गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय रानीखेत के सीएमएस डॉ. केके पांडेय एवं नोडल अधिकारी डॉ. दीप प्रकाश पार्की ने अस्पताल स्टॉफ को प्रोत्साहन किये जाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थय विभाग की पूरी टीम रोगियों की सेवा में कोई कमी नही आने देगी।

इस मौके पर कोरोना वॉरियर्स सम्मान में विशेष सहयोग देने तथा समय—समय पर कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक दोसाद व नवीन सिंह कुवारबी का सहायता समूह रानीखेत की टीम ने आभार जताया। सहायता समूह की टीम में किशन जलाल, विक्की जोशी, कमलेश देव, सोनू आर्या, मनीष कुमार, पूरन बिष्ट, प्रदीप मावड़ी आदि शामिल थे।

भाजपा नगर उपाध्यक्ष रोहित साह की माता किरन साह का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

रानीखेत : “Salute to Corona Warriors” सम्मान से नवाजे गये पुलिस कर्मी, मेडिकल स्टॉफ, पालिका कर्मी एवं पत्रकार

Almora : धौलादेवी ब्लाक में जगह—जगह सेनिटाइजेशन और बांटे मास्क, ब्लाक प्रमुख नेहा बिष्ट के निर्देशन पर चल रहा अभियान

Someshwer : सोमेश्वर में फिर भीड़ ने बयां कर दी नियम पालन की हकीकत, पूर्व प्रधान बोले—ऐसे में सभी दुकानें खोल देनी चाहिए

Almora : सावधान! साइबर अपराधी सक्रिय हैं; जिले में झांसे से ठगी का एक और मामला, बुजुर्ग सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी के खाते से उड़ाई 50 हजार की रकम

Breaking : उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू ने लगाया कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, आज मिले 1003 नए संक्रमित, 2778 स्वस्थ हो अस्पतालों से घर लौटे

सीबीएसई व आईसीएसई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी निरस्त, बोले शिक्षा मंत्री ”विद्यार्थियों की सुरक्षा—स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नही…”

उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन

उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की के अपहरण जैसे गम्भीर मामले की सूचना

जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एलोपैथिक डॉक्टरों के बाद अब ज्योतिष शास्त्र पर बरसे स्वामी रामदेव, कहा ”बहकाते रहते हैं, इनकी भी है एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री”

हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments