अपराध : सल्ट में 1.62 लाख रूपये का गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार, अलीगढ़ के हैं आरोपी, वाहन सीज

0

अल्मोड़ा, 12 अगस्त। आपरेशन नया सवेरा के तहत जिले के सल्ट थाना अंतर्गत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने स्विफ्ट कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 32.450 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। जिसकी कीमत 1.62 लाख रूपये आंकी गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वाहन सीज हो गया।
गौरतलब है कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा युवाओं में नशाखोरी को रोकने के लिए आपरेशन नया सवेरा चलाया है। इसी के तहत यह सफलता मिली है। हुआ यूं कि आज थाना सल्ट के उप निरीक्षक गिरीश चन्द्र पन्त, कांस्टेबल दीपक बहुगुणा व एसओजी के कांस्टेबल मनमोहन सिंह व भूपेन्द्र पाल चेकिंग पर निकले थे। इस बीच झीपा को गुजरने वाले तिराहे के पास वाहन संख्या- एचआर-55 वी-5522 स्विफ्ट डिजायर को शक होने पर चैक किया। तब इसमें सवार धमेन्द्र सिंह पुत्र देवी चरण, निवासी संग्रामपुर, पोस्ट खेर, जिला अलीगढ़ और दिगम्बर पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गंगापुर, पोस्ट जट्टारी, जिला अलीगढ़ के कब्जे से टाट के चार छोटे-बड़े कट्टे से बरामद हुए और इनमें कुल 32.450 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। जिसकी कीमत करीब 1,62,250 रूपये आंकी गई। पुलिस गांजा बरामद करते हुए वाहन सीज कर​ लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS