HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : पुलिस की पकड़ से फरार पाक्सो का आरोपी मिला...

नैनीताल ब्रेकिंग : पुलिस की पकड़ से फरार पाक्सो का आरोपी मिला लेकिन मुर्दा….पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी। पुलिस की गाड़ी से उतर कर जंगल में भागे विचाराधीन कैदी का शव उसी जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। यह बच्ची से बलात्कार का आरोपी नैनीताल जेल में लाते समय पुलिस के वाहन से निकल कर भाग खड़ा हुआ था तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पेड़ से उतार कर उसका पंचनामा किया जा रहा है। उसकी मौत की वजह क्या रही यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन माना जा रहा है कि बचने की कोई संभावना ने दखते हुए उसने आत्महत्या कर ली होगी।
हम आपको बता दें कि मंगलवार यानी सात जुलाई की शाम नाबालिग से दुष्कर्म करने का ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी एक आरोपी भावेश कुमार दोगांव-भेड़िया पखांण के नजदीक से वाहन की रफ्तार कम होते ही पुलिस की पकड़ से फरार हो गया था।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

करीब एक सप्ताह बाद सोमवार सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने आत्महत्या की होगी।
ज्योलीकोट चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार जिस स्थान से आरोपी भागा था, उसके ठीक नीचे काफी गहरी खाई है। इस खाई में नाले के दूसरी ओर ज्योली गांव के क्षेत्र पास आरोपी का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है और अब उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments