HomeBreaking Newsसावधान : एक घंटे तक हवा में जिंदा रह सकता है कोरोना...

सावधान : एक घंटे तक हवा में जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

नई दिल्ली। विश्वव्यापी महामारी कोरोना को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं और इसे लेकर हर रोज नए तथ्यों को खुलासा हो रहा है। शुरू में दावा किया था कि कोरोना वायरस हवा में नहीं उड़ता, लेकिन बाद में नई रिसर्च में पता लगा कि यह वायरस हमवा में कुछ दूरी तक उड़ भी सकता है। अब ताजा रिसर्च कोरोना वायरस की उम्र को लेकर हुई है। पहले माना जा रहा था कि हवा में कोरोना वायरस लंबी अवधी तक जिंदा नहीं रह सकता है लेकिन अब ताजा रिसर्च में पता चला है कि कोरोना वायरस हवा में एक घंटे तक जिंदा रह सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ब्रिटेन के इंपेरियल कॉलेज लंदन की प्रोफेसर वेंडी बार्कली ने कहा है कि सांस छोड़ने के एक घंटे बाद भी कोरोना वायरस हवा में मौजूद रह सकता है। प्रोफेसर बार्कली ने कहा कि इस बात के लगातार सबूत मिल रहे हैं कोरोनो वायरस न सिर्फ किसी सामान की सतह से फैल सकता है, बल्कि हवा से भी संक्रमण फैला सकता है। बीबीसी के शो में प्रोफेसर वेंडी बार्कली ने कहा- हम बिल्कुल जानते हैं कि कोरोना वायरस के बहुत छोटे ड्रॉपलेट में भी संक्रमण फैलाने की क्षमता होती है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now

इसी वजह से ये आशंका बनी हुई है कि लोग हवा से भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। इंपेरियल कॉलेज लंदन की प्रोफेसर ने कहा कि लैब में की गई स्टडी में पता चला था कि कोरोना वायरस हवा में एक घंटे से अधिक वक्त तक मौजूद रहता है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा था कि हवा से कोरोना वायरस फैलने की थ्योरी को खारिज नहीं किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments