बागेश्वर। पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक गैरजमानती वारंटी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। मनोज भाटिया नामक इस शख्स को कल उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। मनोज काफी समय से वांछित चल रहा था। आज पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में एसआई भुवन चंद्र जोशी व कांस्टेबल दीवान प्रसाद शामिल थे।