अल्मोड़ा। एक युवक ने नाबालिग लड़की को पहले बहलाया—फुसलाया और उसके साथ बंद कमरे में गलत काम किया। जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे डरा—धमका अपना मुंह बंद रखने की हिदायत दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस वादी ने एक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला—फुसला कर उसके साथ गलत काम करने एवं धमकाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत की। जिस पर युवक के खिलाफ तत्काल धारा- 363/376/506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम ज्ञात पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार वर्मा को तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। जिस पर जांच उनि सुनीता कुंवर को दी गयी। तत्काल कार्यवाही करते हुए उनि सुनीता कुंवर एवं कानि संदीप सिंह, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह द्वारा गत रात्रि अभियुक्त को राजपुरा अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अल्मोड़ा : नाबालिग लड़की को बहला—फुसला युवक ने किया गलत काम, पुलिस ने पोक्सो अधिनियम में किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


