HomeBreaking Newsरानीपोखरी ब्रेकिंग : पुलिस ने दबोचा अठूरवाला में वृद्धा का हत्यारा युवक,...

रानीपोखरी ब्रेकिंग : पुलिस ने दबोचा अठूरवाला में वृद्धा का हत्यारा युवक, हत्या की यह वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

रानीपोखरी। पुलिस ने दो दिन पहले अठूरवाला के सुनार गांव में पश्चिम बंगाल मूल की 67 वर्षीय महिला की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया लेकिन उसने हत्या का जो कारण बताया है उसे सुनकर आप भी यकीन नहीं कर सकेंगे। दरअसल न सितंबर की रात को हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने सुनारगांव के ही रहने वाले तनुज असवाल नामक जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसका कहना है कि महिला उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य कर रही थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

हालांकि इसकी एवज में महिला ने उसे सोने के महंगे आभूषण भी गिफ्ट किये थे लेकिन वह इन संबधों का जारी नहीं रखना चाहता था। इसलिए मजबूरी में उसने महिला की हत्या कर दी। उसके हवाले से पुलिस ने लगीागब एक सोने की गले की चेन, 2 जोड़ी सोने के कड़े, सोने का सिक्का, 3 हाथ की सोने की अंगूठियां, 1 जोडी सोने के झुमके, सोने के नगजडे झुमके, चांदी के 4 सिक्के, चांदी की 03 अंगूठियां, एक जैन्ट्स व तीन लेडीज घडियां, 3701 रूपये नकद बरामद हुए हैं। चूंकि जिस मकान में महिला की हत्या की गई वहां से चोरी या लूटपाट का कोई चिह्न पुलिस को नहीं मिला था। इसलिए पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या लूटपाट के उद्देश्य से नहीं की गई थी।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

महिला मूलत: पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली थी। वह अपने मामा के साथ यहां रहती थी लेकिन छह सात महिने पहले उसके मामा का भी निधन हो गया था। फिर उसका पालतू कुत्ता भी मर गया। पुतुल इन दिनों घर में अकेले ही रहती थी। तनुज अक्सर उसके घर में जाया करता था। पुलिस को तनुज ने वह डंडा भी बरामद करवा दिया है जिससे सिर पर वार करके उसने पुतुल घोष की हत्या कर दी थी। तनुज को शहीद चौक से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments