सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को खैरना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 02/2023 धारा- 323, 504, 506 आईपीसी में लंबे समय से फरार चल रहे 24 वर्षीय वारंटी को गत दिवस बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना भवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भवाली टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तारी की गई। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह वारंटी अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना व कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।