अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

0

आइजोल | मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में बुधवार सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उधर, PM और रेलवे ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा

पुल में कुल 4 पिलर हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच गर्डर टूटकर गिरा। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

PM और रेल मंत्रालय ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से पीड़ित परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा PMO की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

मिजोरम के CM बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। जिन लोगों ने हादसे के दौरान लोगों की मदद की, उनका भी धन्यवाद।

हादसे में बंगाल के भी मजदूरों की जान गई

उधर, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता ने कहा- प्रोजेक्ट में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर जानकारी लेने को कहा है। मालदा प्रशासन को पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

आज नैनीताल जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
आज हरिद्वार जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
आज देहरादून जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
आज चंपावत जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
आज पौड़ी जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
आज बागेश्वर जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
आज टिहरी जिले में स्कूल बंद खबर लिंक Click Now
उत्तराखंड में फिर जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS